IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, हार्दिक ने रचिन रवींद्र को आउट किया; अक्षर ने पकड़ा कैच

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड को 250 रनों का लक्ष्य

IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड को 250 रनों का लक्ष्य

श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी से भारत न्यूजीलैंड के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था,

लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। अक्षर और श्रेयस के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट प

र 249 रन बनाए।

भारत के लिए श्रेयस ने 98 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 45 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 61 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 42 रन, केएल राहुल ने 23 रन, रवींद्र जडेजा ने 16, कप्तान

 रोहित शर्मा ने 15, अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली ने 11, मोहम्मद शमी ने 5 और शुभमन गिल ने दो रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्गोंने आठ ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, काइल जैमिसन, विलियम ओ रुर्के, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला।
05:38 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: भारत को लगा सातवां झटका

मैट हेनरी की गेंद पर केन विलियमसन ने शानदार कैच पकड़कर

 रवींद्र जडेजा की पारी का अंत किया। जडेजा 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 46 ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 223 रन बना लिए हैं।
05:25 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: भारत का स्कोर 200 के पार

भारत का स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक पांड्या के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। न्यूजीलैंड ने भारत अब तक छह विकेट गिरा दिए हैं। 43 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 202 रन पहुंच गया है।

05:08 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: केएल राहुल का विकेट गिरा

श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल का विकेट भी गिर गया है। मिचेल सैंटनरने राहुल को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। राहुल 29 गेंदों पर एक चौकों की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने 40 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 185 रन बनाए हैं।

04:57 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर 79 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विलियम उरु

रकी ने यंग के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे। पांड्या के साथ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
04:48 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी

श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी जारी है जिससे भारत का स्कोर 35 ओवर की समाप्ति के बा चार विकेट पर 164 रन हो गया है। श्रेयस का साथ देने केएल राहुल भी क्रीज पर मौजूद हैं जो अक्षर पटेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए थे।

04:28 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: अक्षर पटेल आउट

रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। अक्षर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और श्रेयस अय्यर के साथ साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन रचिन की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे। अक्षर अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन इससे चूक गए। अक्षर 61 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई।

04:22 PM, 02-Mar-2025

IND vs NZ Match Live: श्रेयस अय्यर का पचासा

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस का चैंपियंय ट्रॉफी में यह लगातार दूसरा पचासा है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। श्रेयस ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर भारत को संभाले रखा है और दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 28 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 118 रन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top